फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Playing-11: पहले वनडे में पंत खेलेंगे या सुंदर? देखें संभावित-11; रोहित-कोहली की होगी कड़ी परीक्षा

Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

यह सीरीज केवल जीत-हार नहीं, बल्कि भविष्य का रोडमैप तय करेगी। रोहित, कोहली, राहुल और गंभीर, सभी की परीक्षा यहां होगी। आने वाले समय में टीम इंडिया किस दिशा में बढ़ेगी, उसकी झलक रांची से शुरू होने वाले इस मुकाबले में साफ दिखेगी।
विज्ञापन
विराट और रोहित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में रविवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है, और इसमें सबकी नजरें भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। दोनों अब केवल वनडे में खेलते हैं और यह सीरीज उनके लिए 2027 विश्व कप की संभावनाओं को मजबूत करने का मौका मानी जा रही है। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहित-कोहली का भविष्य इस सीरीज से तय हो सकता है
भारत को अगले दो महीनों में सिर्फ छह वनडे खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। ऐसे में सीमित मौके मिलने के कारण यह सीरीज दोनों अनुभवी सितारों के लिए चयन का ऑडिशन साबित हो सकती है।दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी जेएससीए स्टेडियम रांची में रोहित शर्मा ने पहली बार बतौर ओपनर शुरुआत की थी और उसके बाद उनका वनडे करियर बदल गया। अब एक दशक बाद वही मैदान उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने का मौका दे रहा है।

गौतम गंभीर पर भी नजरें
टेस्ट सीरीज में भारत की दोनों मैचों में हार के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर आलोचना के घेरे में हैं। भले ही उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 विश्व कप तक सुरक्षित है, लेकिन यह वनडे सीरीज उनके लिए भी टीम की दिशा और रणनीति स्पष्ट करने का महत्वपूर्ण मौका है। टी-20 विश्व कप अगले वर्ष होना है, इसलिए वनडे फिलहाल प्राथमिकता नहीं है, फिर भी सीमित ओवरों की रणनीति में स्थिरता लाने की जिम्मेदारी गंभीर पर होगी।

भारतीय टीम में चयन की चुनौती
कई सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति टीम संयोजन को और जटिल बनाती है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। ऐसे में मध्यक्रम चयन अब बड़ी चुनौती है। कुछ सवाल हैं कि क्या वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर की भूमिका मिलेगी या नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा? इसी तरह, अगर कप्तान केएल राहुल विकेटकीपिंग करते हैं, तो क्या ऋषभ पंत अंतिम XI में जगह बना पाएंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा। गेंदबाजी में अब दारोमदार प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव पर होगा।

दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास में
टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका वनडे में भी लय जारी रखने के इरादे से उतरेगा। हालांकि तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया नहीं खेलेंगे, लेकिन इससे गेराल्ड कोएट्जी और नांद्रे बर्गर को जिम्मेदारी निभाने का मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग में केशव महाराज धीमी पिचों पर अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं बल्लेबाजी में डिकॉक, बावुमा, ब्रेविस और ब्रीट्जके टीम की मजबूत कड़ी हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), ऋषभ पंत/वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

विज्ञापन

भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, मार्को यानसेन, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, अटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, मैथ्यू ब्रीट्जके, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, रुबिन हरमन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें