फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक से चूकने वाले रोहित शर्मा ने छू लिया 'दोहरा' मुकाम

Wed, 08 Apr 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया लेकिन उसके लिए यह अच्छा नहीं रहा और 6 ओवर के अंदर ही 37 रन पर 3 विकेट गिर गए।
विज्ञापन


शुरुआती झटके के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कोरी एंडरसन के साथ मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को सम्माजनक स्थिति में पहुंचा दिया जिससे टीम 168 का स्कोर करने में कामयाब रही।

रोहित बतौर कप्तान अपनी पारी की शुरुआत की और शानदार अर्धशतक लगाया हालांकि वह इस पारी के दौरान थोड़े लकी रहे क्योंकि उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले। हालांकि वह लकी होने के बावजूद महज 2 रन से अपने आईपीएल शतक से रह गए। उन्होंने अपनी नाबाद 98 रनों की पारी में 65 गेंद खर्च किए और 12 चौके तथा 4 छक्के जड़ लिए।
विज्ञापन

एक पारी में रोहित शर्मा के नाम 2 मुकाम

टूर्नामेंट के‌ आठवें सत्र के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलकर एक दुर्लभ मुकाम छू लिया। वह आईपीएल में 3 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस पारी की बदौलत रोहित ने कुल 3001 रन बना लिए हैं। रोहित से आगे सिर्फ एक बल्लेबाज है और वह हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना। टूर्नामेंट के सबसे सफलतम बल्लेबाज रैना ने 3325 रन बनाए हैं।

मुंबई के कप्तान रोहित ने इसके अलावा आईपीएल में अपनी 23वीं अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित से पहले यहां तक सिर्फ 2 बल्लेबाज ही पहुंच सके हैं।

आईपीएल के इतिहास में अब तक 3 बल्लेबाजों ने 23 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में चेन्नई के बल्लेबाज रैना हैं, जिन्होंने कुल 24 अर्धशतक लगाए। इनके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने भी आईपीएल इतिहास में 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
विज्ञापन

IPL में 5वीं बार मोर्कल की कीफायती गेंदबाजी

दूसरी ओर, कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज मोने मोर्कल ने टी-20 क्रिकेट में एक बार कीफायती गेंदबाजी की है। ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब उन्होंने एक मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 2 विकेट झटकने के साथ ही 20 से कम रन खर्च किए हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 18 रन दिए और 2 विकेट निकाले।

साथ ही मोर्कल ने कोलकाता के लिए गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में तीसरी बार मेडन ओवर डाला है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के छठे ओवर में मेडन डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें