फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अंडर 19 टीम को मिला हिटमैन का साथ, रोहित ने बताया खिताब का दावेदार

Wed, 22 Jan 2020 08:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित-अंडर 19 टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतेगी। गत चैंपियन भारत ने श्रीलंका और जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। रोहित ने ट्वीट किया, ‘भारत की अंडर-19 टीम को शुभकामना। उनकी शुरुआत शानदार रही है और वे खिताब बरकरार रख सकते हैं।’

विज्ञापन

  भारत का सामना अब ग्रुप की मजबूत टीम न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने अभी तक ग्रुप-ए के अपने दोनों मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। भारतीय टीम चार बार यह खिताब जीत चुकी है। प्रियम गर्ग की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है और एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें