फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा यो-यो फिटनेस टेस्ट में हुए पास, पक्का हुआ इंग्लैंड दौरे का टिकट

Wed, 20 Jun 2018 09:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सफलतापूर्वक यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। बेंगलुरु के एनसीए में बुधवार यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करते ही उनका इंग्लैंड दौरे के लिए टिकट पक्का हो गया है। बता दें कि रोहित शर्मा का टेस्ट 15 जून को होना था लेकिन रूस में होने की वजह से वह साथी खिलाड़ियों संग यह टेस्ट नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित ने यो-यो टेस्ट पास होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यो-यो टेस्ट क्लियर अब जल्द ही आयरलैंड में मिलते हैं।' शमी, सैमसन और रायुडू के इस टेस्ट में फेल होने के बाद रोहित शर्मा के यो-यो फिटनेस टेस्ट पर फैंस नजर बनाए हुए थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के स्टैंडबाय के तौर पर अजिंक्य रहाणे को रखा गया था, लेकिन अब रोहित के यो-यो टेस्ट में पास हो जाने की वजह से इन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि रोहित को यह टेस्ट पास करने के लिए 16.1 अंक चाहिए थे जो उन्होंने बड़ी आसानी से हासिल कर लिए।

4 of 5
- फोटो : twitter
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रोहित टीम के इंग्लैंड पहुंचने पर इस फिटनेस टेस्ट को देना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें साफ कर दिया कि इस टेस्ट का भारत में अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा से पहले कप्तान विराट कोहली ने भी यह टेस्ट सबसे ज्यादा मार्जिन से पास किया था। कोहली के अलावा सुरेश रैना ने भी सभी को चौंकाते हुए यह टेस्ट क्लियर किया। बता दें कि यो-यो टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ियों में शमी, सैमसन और रायुडू हैं। इनसे पहले युवराज सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भी इस टेस्ट में फेल हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें