फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले बदले नजर आए रोहित शर्मा, फिटनेस ने खींचा ध्यान; तस्वीरें

Tue, 02 Sep 2025 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कप्तान रोहित शर्मा ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI/@SPORTYVISHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले अपनी फिटनेस से सभी का ध्यान खींचा है। वह अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि, हाल ही में हिटमैन  बंगलूरू स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शारीरिक बनावट और स्टैमिना में काफी सुधार देखने को मिला और कोचिंग स्टाफ उनके प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आया। 
विज्ञापन

रोहित ने पास किए सभी टेस्ट
कप्तान रोहित शर्मा ने बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर सभी को प्रभावित किया। बता दें कि, ब्रोंको टेस्ट खिलाड़ियों की गति, स्टैमिना और एरोबिक क्षमता मापने के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें खिलाड़ी को 20, 40 और 60 मीटर की दूरी लगातार दौड़कर तय करनी होती है और हर बार स्टार्टिंग लाइन पर लौटना होता है। यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है। इसे रग्बी से लिया गया है और क्रिकेटरों के लिए यह यो-यो टेस्ट का विकल्प माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

रोहित वनडे सीरीज में खेलेंगे
रोहित ने पिछले साल भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था और लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। अक्तूबर में उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज (19, 23 और 25 अक्तूबर में भागीदारी तय है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या वह 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक कानपुर में होने वाले इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के तीन वनडे मैचों में भी हिस्सा लेंगे या नहीं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें