फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में चार शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज

Wed, 07 Nov 2018 04:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में भारतीय टीम की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ रोहित टी-20 इंटरनेशल में चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8

न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम तीन शतक दर्ज हैं। इस दौरान रोहित ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.96 का रहा।

विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : File

इंटरनेशनल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा (भारत)- 4 शतक

2. कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)- 3 शतक

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 2 शतक

4. इविन लुइस (वेस्टइंडीज)- 2 शतक

5. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 2 शतक

6. लोकेश राहुल (भारत)-  2 शतक

4 of 8

इस पारी की बदौलत रोहित टी-20 में बतौर कप्तान दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 7 छक्के जमाए। इसी के साथ ही वे भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक सिक्सर उड़ाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पीछे 20 छ्क्कों के साथ युवराज सिंह फिर मोहम्मद शहजाद (20) का नंबर आता है।

विज्ञापन

5 of 8
rohit 100

रोहित ने ब्रैथवेट की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। रोहित ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वे लगातार दूसरे साल एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के (66) उड़ाने वाले टी-20 इंटरनेशनल खिलाड़ी बने। 2017 में रोहित शर्मा ने 65 सिक्सर उड़ाए थे। 

विज्ञापन

6 of 8

रोहित ने इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि भी अपने नाम की। विराट को पछाड़ने के लिए उन्हें इस मैच में 11 रन चाहिए थे, रोहित ने जैसे ही विंडीज के ओशिन थॉमस की गेंद पर छक्का लगाकर अपने स्कोर को 16 तक पहुंचाया, उन्होंने विराट को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

7 of 8

विराट कोहली ने 62 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 58 पारियों में 48.88 की औसत से 2102 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्द्धशतक लगाए हैं। वे अभी तक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।

रोहित के अब 86 मैचों की 79 पारियों में 33.89 की औसत से 2203 रन हो गए और वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे क्रम पर पहुंच गए।

विज्ञापन

8 of 8

मार्टिन गप्टिल रनों के शिखर पर

यदि इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल शीर्ष पर हैं। गप्टिल 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन बना चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 फिफ्टी लगाई हैं। रोहित ने पाकिस्तान के शोएब मलिक (2190 रन, 108 मैच) और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम (2140 रन, 71 मैच) को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें