फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी के बर्थडे को लेकर रोहित शर्मा ने कही ऐसी बात, ठहाकों से गूंज उठा पूरा हॉल

Sun, 07 Jul 2019 06:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व कप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर भारत अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया। मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शतक ठोका। मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में पहुंचे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन


श्रीलंका पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा काफी मजाकिया मूड में नजर आए। इस विश्व कप में रिकॉर्ड पांच शतक ठोक चुके रोहित से एमएस धोनी के 38वें जन्मदिन के बारे में सवाल पूछा गया। रोहित से पत्रकारों ने पूर्व कप्तान के बारे में कुछ कहने के लिए कहा।

रोहित पहले तो थोड़ा सा असहज हुए, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया। रोहित ने पत्रकार से कहा 'आप किसी को बर्थडे पर क्या कहते हैं? सिर्फ 'हैपी बर्थडे' सही बात है न?' रोहित ने कहा, 'हम कल सफर करेंगे, पता नहीं हम मैनचेस्टर जाएंगे या बर्मिंघम, शायद उस हिसाब से बस में केक काटेंगे। हम आपको फोटो भेज देंगे।' 
विज्ञापन


भारत 9 जुलाई को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मैनचेस्टर के मैदान पर भिड़ेगा। रोहित शर्मा ने एक विश्व कप में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। रोहित ने वर्ल्ड कप में अब तक 647 रन बना लिए हैं। एक विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 2003 के विश्व के 673 बनाए थे। 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें