फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच रोहित ने की लोगों से खास अपील, डॉक्टरों को किया धन्यवाद

Mon, 16 Mar 2020 04:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजी और वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कोरोना से निपटने के लिए लोगों से साथ आने की अपील की है और सभी से स्मार्ट बनने के लिए भी कहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के 32 वर्षीय रोहित ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर सभी से विनती की और कोरोना से लड़ने के लिए संदेश भी दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से कहा, 'पिछले कुछ हफ्ते हम सभी के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं, दुनिया पूरी तरह से थम गई है, जो काफी बुरा है। इससे बाहर निकलकर फिर से सामान्य स्थिति में आने का एक ही तरीका है कि हम सब साथ आएं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार संग रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने आगे कहा, 'हम इसे इस तरीके से कर सकते हैं कि हम स्मार्ट बनें, जागरूक हों, अपने आसपास के बारे में जानें और जैसे ही कोई लक्षण दिखे, तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ अधिकारी से संपर्क करें, क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि बच्चे स्कूल जाएं, हम मॉल और मूवी-थिएटर जाएं। 

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित ने डॉक्टर्स का भी आभार जताते हुए कहा, 'मैं दुनियाभर के सभी डॉक्टर्स और नर्स को उनके द्वारा किए जा रहे काम के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवाने वालों के परिवार के लिए अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चीन से फैले कोरोना वायरस को डब्लूएचओ महामारी घोषित कर चुका है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 6500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं तो वहीं 170000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसकी वजह से खेल जगत को भी बड़ा नुकसान हुआ है। सावधानी बरतते हुए विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को रोक दिया गया है।

भारत की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल को भी तीन हफ्ते के लिए टाल दिया गया है और आयोजन की तारीख को बढ़ाकर 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें