फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा बने 2014 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Thu, 19 Feb 2015 05:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की रिकार्ड तोड़ पारी को ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कारों में 2014 की सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजी प्रदर्शन आंका गया। रोहित का इस वर्ग में यह दूसरा पुरस्कार है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने 2013 में अपने पहले दोहरे शतक के लिए इसी वर्ग में पुरस्कार हासिल किया था। वह वनडे में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। वह सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बाद वनडे में दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हैं।

रोहित के अलावा श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा का पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 56 रन देकर पांच विकेट लेने के कारनामे को वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन आंका गया।
विज्ञापन


टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जानसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 68 रन देकर सात विकेट लेने पर पुरस्कार के लिए चुना गया।

वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैककुलम की भारत के खिलाफ 302 रन की पारी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन आंका गया। मैककुलम ने वेलिंगटन में दूसरी पारी में कप्तानी पारी खेलकर मैच बचाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें