फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पूरी दुनिया के सामने छलके थे ऋतिका के आंसू, रोहित शर्मा ने गिफ्ट में दिया था दोहरा शतक

Fri, 13 Dec 2019 10:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मैच के दौरान रोहित और स्टैंड्स में बैठीं ऋतिका - फोटो : ट्विटर
आज का दिन रोहित शर्मा के लिए कई मायनों में खास है। हिटमैन को अगर उनकी जिंदगी के कुछ हसीन दिनों को याद करने कहा जाए तो वह आज का दिन कभी नहीं भूलेंगे। 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की न सिर्फ शादी की सालगिरह होती है बल्कि आज ही के दिन वह वन-डे इतिहास में तीन दोहरा शतक लगाने वाले धरती के पहले बल्लेबाज भी बने थे।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, 13 दिसंबर 2017 यानी आज से दो साल पहले श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर थी। मोहाली में खेले गए श्रृंखला के दूसरे वन-डे में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था। रोहित ने 153 गेदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से यह मुकाम हासिल किया था। सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी ऋतिका के लिए भी यह दोहरा शतक खास था।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
रोहित जब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाले हुए थे, तब उनकी पत्नी ऋतिका भी स्टेडियम पर ही मौजूद थीं। यह दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। इस खास मौके पर भले ही रोहित अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे, लेकिन अपने बल्ले से पत्नी का दिन बनाने की पूरी कोशिश थी। रोहित जैसे-जैसे दोहरे शतक की तरफ बढ़ते गए वैसे-वैसे उनकी पत्नी के इमोशन्स बढ़ते गए। कभी वो फिंगर क्रॉस करती, कभी मुंह पर हाथ रखती बैठी दिखीं। जैसे ही रोहित शर्मा का दोहरा शतक हुआ उनकी पत्नी की आंखों से खुशी के मारे आंसू छलक पड़े।

4 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर

रोहित ने मैच के बाद यह दोहरा शतक पत्नी ऋतिका को ही सर्मपित किया था। बकौल रोहित, ‘मुझे खुशी है कि इस खास दिन पर वह (उनकी पत्नी) यहां थी। मैं जानता हूं कि उसे मेरी तरफ ये यह खास तोहफा पसंद आएगा। वह मेरा मजबूत पक्ष रही है। खेलों में आप काफी तनाव से गुजरते हो और ऐसे में उनका साथ होना विशेष होता है। यह हमारी दूसरी सालगिरह है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हमने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

5 of 6
दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा के करियर का यह 16वां शतक, श्रीलंका के खिलाफ 5वां और बतौर कप्तान पहला शतक था। कोई भी खिलाड़ी बतौर कप्तान अपना पहला शतक वो भी दोहरा शतक हो तो कभी भूला नहीं सका था। धर्मशाला में खेले गए पहले वन-डे में फ्लॉप होने के बाद रोहित ने जिस अंदाज में यह तूफानी पारी खेली थी, उसे देख दुनिया का हर क्रिकेटप्रेमी हतप्रभ रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

वन-डे क्रिकेट में रोहित शर्मा का ये 16वां सैंकड़ा था और इसे जमाते ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। सहवाग ने अपने वनडे करियर के दौरान 15 शतक जमाए थे। इस मैच से पहले सहवाग और रोहित 15-15 सेंचुरी लगाकर बराबर थे। साथ-साथ हिटमैन वन-डे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। इससे पहले वो 264 और 209 रन की पारी खेल चुके थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें