फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह-पांड्या के प्रदर्शन से खुश कप्तान रोहित, बोले- 'पहले से ज्यादा परिपक्व हुए हैं खिलाड़ी'

Sat, 30 Mar 2019 08:33 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला हार्दिक पांड्या हर मैच के साथ अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर रहे हैं। मुंबई ने बृहस्पतिवार को इंडियन टी-20 लीग मुकाबले में बैंगलोर को छह रन से हराया जिसके बाद रोहित ने तीन विकेट चटकाने वाले बुमराह और 14 गेंद में 32 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले पांड्या की तारीफ की। 

विज्ञापन


मैच के बाद रोहित ने कहा, 'मुझे लगता है कि बुमराह अब ज्यादा परिपक्व है। हां, उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। वह एक बहुत ही समर्पित खिलाड़ी हैं और अपने खेल को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वह अपने काम के साथ काफी नियमित है।' बैंगलोर के सामने 188 रन का लक्ष्य था, लेकिन बुमराह ने 20 रन के एवज में तीन विकेट लेकर टूर्नामेंट में उसकी पहली जीत दर्ज करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रोहित ने कहा कि बुमराह ने विराट कोहली का विकेट लेकर मैच का रुख बदला।

उन्होंने कहा, ' बुमराह बहुत चतुर है। हमें विराट और एबी डीविलियर्स के खेल के बारे में पता है। इसलिए जब वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तब हम उनकी साझेदारी को तोड़ना चाहते थे। मैच की स्थिति के हिसाब से वह (विराट) काफी अहम विकेट था।'
विज्ञापन


मुंबई की पारी की अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की नाबाद पारी के बारे में रोहित ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी ने इस मैच में अंतर पैदा किया । उन्हें इस तरह की पारी की जरूरत थी क्योंकी दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था। उन्होने कहा, 'जाहिर है उसमें अच्छा प्रदर्शन करने की भूख थी। उन्होंने अहम योगदान दिया और महत्वपूर्ण रन बनाए। उसकी गेंदबाजी पर रन बने लेकिन उसने बीच के ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी की। उनमें सुधार हो रहा है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें