फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के संन्यास के सवाल पर भड़के रोहित, टीम की कप्तानी पर कहा- देश के लिए खेलना अहम 

Thu, 31 Oct 2019 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के हिटमैन कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें सफेद गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम की कमान सौंपी जाए या नहीं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज में विराट की गैरमौजूदगी में रोहित को टीम की कमान सौंपी गई है। वह तीनों टी-20 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, हाल में यह बहस भी चल रही थी कि भारत को अलग प्रारूपों में अलग कप्तान रखने के विचार को अपनाना चाहिए और रोहित को सीमित ओवर के प्रारूप में टीम की कमान देनी चाहिए। मुंबई के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने हालांकि इस बहस में पड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि वह परिस्थितियों की मांग के हिसाब से जरूरत पड़ने पर कप्तानी करने में खुश हैं।


रोहित ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'ये चीजें हमारे हाथ में नहीं है। चाहे आप एक मैच में कप्तान हों या फिर 100 मैच में, यह सम्मान की बात है। जब हम बड़े हो रहे थे, तो देश के लिए खेलने की बात सबसे अहम थी। मैंने टीम की कप्तानी की और इसका अनुभव अच्छा रहा है। मैं इसके बारे में नहीं सोचता कि मुझे कितने समय के लिए कप्तान बनाया जाना चाहिए। जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने का मौका मिलेगा, मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा और सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा।'

रोहित को अगले महीने ईडन गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद (डे-नाइट) के टेस्ट मैच की मेजबानी का विचार भी काफी पसंद आया। हाल में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित करने वाले रोहित ने कहा, टमैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि ऐसा हमारे लिए पहली बार होगा। मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मैंने गुलाबी गेंद से दलीप ट्रॉफी में एक मैच खेला था और यह अच्छा अनुभव रहा था। मौका आ गया है, मैं अच्छा करने और मैच जीतने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

इतना ही नहीं रोहित ने धोनी के संन्यास पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा बेहतर करने का प्रयास करता हूं और मैं रूकने के बारे में नहीं सोचता। मेरा काम प्रदर्शन करते रहना है और मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। भले ही यह बांग्लादेश के खिलाफ हो या फिर उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ और फिर जब हम न्यूजीलैंड जाएंगे तब।' 

रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चल रहे विवाद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'इन दिनों इसके बारे में कुछ सुनने को नहीं मिल रहा। आप लोग ही ये चीजें बनाते हो।' बांग्लादेशी ऑलरांउडर शाकिब अल हसन के निलंबन के बारे में उन्होंने पत्रकार को बीच में ही रोकते हुए कहा, 'मैं आईसीसी नहीं हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें