फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित का बयान: हम खिलाड़ियों के बीच मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं, राहुल द्रविड़ को लेकर कही यह बड़ी बात

Sun, 12 Dec 2021 08:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा ने कहा है कि वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं। उनके लिए बाहरी चीजें मायने नहीं रखती हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के वनडे और टी-20 कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को बाहरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये चीजें मायने नहीं रखती और खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। रोहित को दक्षिण अफ्रीका दौरे में भारत का वनडे कप्तान बनाया गया है। वो अगले साल जनवरी के महीने से विराट की जगह भारत की वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं टी-20 टीम की कमान पहले ही उन्हें दी जा चुकी है। अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम की उपकप्तानी करेंगे। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित ने कहा "जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो आपको हमेशा ज्यादा दबाव झेलना पड़ता है। यह दबाव यहां पर हमेशा रहेगा। कई लोग इस बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें करते रहते हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक क्रिकेटर के रूप में न कि एक कप्तान के रूप में जरूरी यह है कि मैं अपने काम पर ध्यान दूं और लोग क्या बात कर रहे हैं इस पर ध्यान न दूं। क्योंकि आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। मैं यह बात लाखों बार कह चुका हूं और आगे भी कहता रहूंगा।"


रोहित ने आगे कहा कि टीम को भी वो यही मैसेज देते हैं और टीम यह समझती है कि जब वो एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे होते हैं तो ढोर सारी बातें होती हैं। उनके लिए जरूरी यह है कि उन चीजों पर ध्यान दें, जो उनके नियंत्रण में हैं। मैदान पर जाकर मैच जीतना और उसी तरीके से खेलना जैसे खेलने के लिए आप जाने जाते हैं। इसलिए बाहरी बातों का कोई महत्व नहीं है। 
विज्ञापन


टीम में अच्छे संबंध बनाने में मदद कर रहे हैं राहुल
रोहित ने आगे कहा "हमारे लिए यह जरूरी है कि हम एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं। मैं किसी के बारे में क्या सोचता हूं वह जरूरी है। हम टीम के खिलाड़ियों के बीच मजबूत रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि यही आपको लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा और राहुल भाई इसमें मदद कर रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें