फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में क्रिकेट: अब रोहित शर्मा की बारी, पुजारा और इशांत पहले ही मैदान पर उतर चुके

Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने यह फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

भारत में लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप थी। तीन माह के ब्रेक के बाद खेल मंत्रालय ने SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) के साथ सभी खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति तो दे दी, लेकिन अन्य खेलों की तरह भारतीय क्रिटेटर्स ने अपनी आउटडोर ट्रेनिंग शुरू नहीं की थी। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी गाइडलाइन जारी की। भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ हो लेकिन अब धीरे-धीरे क्रिकेटर्स भी नियमों के साथ मैदान पर उतरने लगे हैं। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को अरसे बाद मैदान पर पसीना बहाया।

विज्ञापन

 

ट्रेनिंग के बाद रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। रोहित ने लिखा, ‘पार्क में वापसी करना अच्छा रहा, कुछ ट्रेनिंग की, काफी लंबे समय बाद खुद को महसूस किया।'

हालांकि फोटो से यह पता नहीं पा रहा कि उन्होंने किस मैदान पर ट्रेनिंग की। न्यूजीलैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग की वजह से स्वदेश लौटने वाले रोहित काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन इस बीच वह अपने घर पर ही खुद को फिट रखने की कोशिश किया करते थे।

विज्ञापन

इशांत और पुजारा भी मैदान पर उतरे

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के टेस्ट गेंदबाज इशांत ने भी इंस्टग्राम पर प्रैक्टिस के वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। वो वॉर्म-अप और बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘खुद को पॉजिटिव के साथ व्यस्त रखना और सामाजिक दूरी रखते हुए अभ्यास।’
 


 

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी राजकोट में अपनी सौराष्ट्र रणजी टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। पुजारा ने कहा, ‘कभी तो नेट पर लौटना ही था और यह जरूरी है। मैदान पर जाकर ही सूरज की रोशनी में और बाहर के माहौल में खेलने की आदत बनती है। अधिकांश खिलाड़ी लंबे समय से इंडोर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में तो गेंद का अनुभव भर करना है चूंकि अभी क्रिकेट शुरू होने में लंबा समय लगेगा। मुझे नहीं लगता कि अगले दो तीन महीने में कोई सीरीज होगी। इसलिए धीरे धीरे आगे बढना होगा।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें