फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: BCCI सचिव ने विश्व कप के लिए कप्तान का किया एलान तो रोहित ने दी यह प्रतिक्रिया, जडेजा-अक्षर मुस्कुराए

Thu, 15 Feb 2024 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
रोहित, जडेजा और अक्षर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को पुष्टि की कि रोहित शर्मा आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे। शाह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे जिसका नाम अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा गया है। अपने भाषण के दौरान, उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल हार गया, लेकिन वे रोहित के नेतृत्व में टी20 विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

जय शाह ने कहा, 'अहमदाबाद में 2023 (फाइनल) में, भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीते। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 में बारबाडोस में (फाइनल स्थल) में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे (हम तिरंगे फहराएंगे)।' जब यह घोषणा की गई तो रोहित मुस्कुरा रहे थे। उनके अगल बगल अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज बैठे हुए थे। उन्होंने इस फैसले की सराहना की। वह भी रोहित को देखकर मुस्कुराते हुए दिखे। इस पल का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समारोह में अगरकर-द्रविड़ भी मौजूद थे
शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे। हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के पूर्ण कालिक कप्तान थे, लेकिन वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की बातों को जन्म दे दिया। इसके बाद रोहित और विराट का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन भी हुआ।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल का खेले रोहित: शाह
जय शाह ने कहा कि रोहित पहले भी सभी प्रारूपों में कप्तान थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में वापसी भी की। इसका मतलब यही हुआ कि हम उन्हीं के साथ आगे बढ़ेंगे। शाह ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 22 रन पर चार विकेट गिरने के बाद जिस तरह रोहित ने टीम को 212/4 पर पहुंचाया। इसके बाद हम इस बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें