जय शाह ने कहा, 'अहमदाबाद में 2023 (फाइनल) में, भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीते। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 में बारबाडोस में (फाइनल स्थल) में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे (हम तिरंगे फहराएंगे)।' जब यह घोषणा की गई तो रोहित मुस्कुरा रहे थे। उनके अगल बगल अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज बैठे हुए थे। उन्होंने इस फैसले की सराहना की। वह भी रोहित को देखकर मुस्कुराते हुए दिखे। इस पल का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समारोह में अगरकर-द्रविड़ भी मौजूद थे
शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे। हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के पूर्ण कालिक कप्तान थे, लेकिन वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की बातों को जन्म दे दिया। इसके बाद रोहित और विराट का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन भी हुआ।