फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दौर के दिग्गज रहे श्रीकांत ने रोहित शर्मा को बताया वन-डे का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज

Tue, 30 Jun 2020 06:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्माचारी श्रीकांत ने कहा कि एकदिवसीय में बड़ी शतकीय पारी खेलने की क्षमता रोहित शर्मा को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है। रोहित ने एकदिवसीय में 29 शतक लगाए हैं जिसमें से 11 बार वह 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहे है। अपने समय में खुद आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने कहा कि रोहित महानतम सलामी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष तीन या पांच में रहेंगे।

विज्ञापन


श्रीकांत ने ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘मैं उसे विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाज के रूप में गिनूंगा। रोहित शर्मा में सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह आसानी से बड़ी शतकीय पारी खेलते है या दोहरा शतक बनाते हैं, जो आश्चर्यजनक है।’

भारत के लिए 43 टेस्ट और 146 एकदिवसीय खेलने वाले 60 साल के श्रीकांत ने कहा, ‘एक दिवसीय मैच में अगर आप 150, 180 या 200 रन बना लेते है तो बस कल्पना कीजिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हैं। रोहित की यह महानता है।’
विज्ञापन


तीस साल के रोहित ने 224 एकदिवसीय में 49.27 की औसत से 9115 रन बनाये है। इसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो विश्व रेकॉर्ड है।उन्होंने 32 टेस्ट में 2141 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें