फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित के छक्के से घायल हुई बच्ची तो मैच के बाद मिलने पहुंच गए हिटमैन, टेडी और चॉकलेट भी दिया

Wed, 13 Jul 2022 02:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रोहित शर्मा के बल्ले से निकली गेंद सीधे छह साल की बच्ची को लगी थी। मैच के बाद रोहित इस बच्ची से मिले और उसे चॉकलेट के साथ टेडी बियर भी गिफ्ट में दिया। इसके बाद रोहित की जमकर तारीफ हो रही है। 
 
विज्ञापन
रोहित की छक्के से छह साल की बच्ची घायल हो गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार लय में थे। पहले उन्होंने अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया और इंग्लैंड की टीम को 110 के स्कोर पर रोका। इसके बाद बल्ले से भी रोहित ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए। उनका एक छक्का स्टेडियम में मैच देख रही बच्ची को चोटिल कर गया। मैच के बाद रोहित इस बच्ची से मिले और सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


रोहित के बल्ले से निकली गेंद सीधे स्टेडियम में मैच देख रही छह साल की बच्ची की पीठ पर लगी थी। इस बच्ची का नाम मीरा साल्वी है। हालांकि, इस बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई थी और उसके पिता ने फोटो साझा कर इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद रोहित शर्मा मैच खत्म होने के बाद बच्ची से मिलने पहुंचे। उनके पास चॉकलेट और टेडी बियर भी था। रोहित की इस हरकत ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन

वनडे में रोहित के 250 छक्के पूरे
इस मैच में रोहित ने पांच छक्के और छह चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 150 छक्के भी पूरे किए। रोहित ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित अब चौथे स्थान पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं। वहीं, क्रिस गेल दूसरे और सनथ जयसूर्या तीसरे स्थान पर हैं। 

भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए थे। इसके जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यह पहला मौका था, जब भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था। वहीं, इंग्लैंड की टीम अपनी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच 10 विकेट के अंतर से हारी। इस जीत के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें