फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित 'रिकॉर्डतोड़' शर्मा: दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच गए 'हिटमैन'

Sun, 06 Oct 2019 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन (303) बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पहली पारी में 176 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक ठोका। उन्होंने 133 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पहली पारी में उन्होंने 176 रन बनाए थे वहीं, दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन आए।
विज्ञापन

3 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा अब टेस्ट मैच में 12 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। वसीम ने 1996 में शेखपुरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के जड़े थे।

4 of 8
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो टेस्ट मैच में दो बार स्टंपिंग हुए।
विज्ञापन

5 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (2019) सलामी बतौर ओपनर दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीन बार सुनील गावस्कर (1971, 1978,1978) ने यह कमाल किया है। 
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित ने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। रोहित एक वन-डे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

7 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में हिटमैन ने 7 छक्के जमाए, जिसके साथ ही वो किसी एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना गए।
विज्ञापन

8 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित शर्मा लगातार सात पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें