फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: 'हिटमैन' बन जाते हैं रोहित शर्मा, बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बरसाते हैं रन

Sun, 03 Nov 2019 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। विश्व कप 2019 के बाद से ही रोहित का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। अब तीन नवंबर से दिल्ली में शुरू हो रही टी-20 में सीरीज में एकबार फिर दुनिया भर की निगाहें 'हिटमैन' पर होंगी। दरअसल, दोनों टीम के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में रोहित नंबर एक हैं। इस मामले में विराट कोहली भी उनसे पीछे हैं। रोहित ने अबतक बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.50 की औसत से 356 रन बनाए हैं। रोहित के बाद शिखर धवन का नंबर आता है। हिटमैन के इस जोड़ीदार ने सात मैच में 26.57 की औसत से 186 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुश्फिकुर रहीम
वहीं शब्बीर रहमान भारत के खिलाफ सबसे सफल बांग्लादेशी बल्लेबाज हैं। यह बात अलग है कि इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में ही नहीं चुना गया। मौजूदा टीम में मुश्फिकुर रहीम से भारतीय गेंदबाजों को सतर्क रहना होगा। दूसरे पायदान पर मौजूद यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के खिलाफ आठ टी-20 में 33 की औसत से 165 रन बना चुका है।

4 of 5
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : twitter
बता दें कि भारत पहली बार घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज दिल्ली में 3 नवंबर से होने जा रही है, पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट और तीसरा टी-20 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 के सर्वोच्च रन स्कोरर रहे रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में हुए 'क्रिकेट के महाकुंभ' में पांच शतक की मदद से 648 रन बनाए थे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर पहली बार उतरे रोहित ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक भी जड़ा था। अब भारतीय फैंस को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद बांग्ला टाईगर्स के खिलाफ भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें