फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानों की फरमाइश करते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, बीच मैदान पर सहवाग करते थे मांग पूरी

Sun, 03 Nov 2019 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

कौन बनेगा करोड़पति में शुक्रवार को भारतीय खेल जगत की हस्तियां पधारी थीं। हॉट-सीट पर थे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और भारत की दो शानदार एथलीट हिमा दास और दुती चंद। इस दौरान भारतीय खेल जगत के इन धुरंधरों ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए, बल्कि ऐसे कई खुलासे भी किए जिसे सुनकर फैंस दांतों तले अंगुली दबा बैठे।

विज्ञापन

2 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
दरअसल, अमिताभ ने बॉलीवुड गाने से जुड़ा सवाल पूछा था जिसका जवाब था- किशोर कुमार। वीरू खुद भी किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। सवाल का सही जवाब मिलने के बाद बिग बी ने उनसे पूछा कि 'आप भी खेलते समय पिच पर कुछ अजीब-अजीब चीजें किया करते थे, गाने भी गाते थे, ऐसा क्यों?'
विज्ञापन

3 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
वीरू ने बताया कि पहले खेलते समय वो काफी सोचा करते थे, हर गेंद से पहले उनके दिमाग से दस चीजें चलने लगती थीं कि कैसी गेंद आएगी, कहां खेलूं और ना जाने क्या-क्या, फिर उन्होंने अपना ध्यान बाकी चीजों से हटाने के लिए पिच पर गाना गाना शुरू कर दिया और वो सिर्फ गेंद पर तभी फोकस करते थे जब गेंदबाज गेंद फेंक देता था। इससे उनको काफी फायदा हुआ।

4 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
वीरू ने अमिताभ से बातचीत करते हुए ये भी बताया कि जब वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते थे तो उनको तो हिंदी गाने समझ आते थे। ऐसे में कई बार ये भी हुआ कि विकेटकीपर या कोई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी उनसे फरमाइश भी करता था कि 'अब ये वाला गाना गाओ'
विज्ञापन

5 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
इस एपिसोड में कई दिलचस्प बातें भी हुईं, लेकिन एक ऐसा पल भी आया जिसे देखकर सब दंग रह गए। यह खेल जगत (एथलेटिक्स) से जुड़ा एक सवाल था जिस पर वीरेंद्र सहवाग ही नहीं बल्कि एथलीट दुती चंद भी अटक गईं। 40 हजार के लिए सवाल था कि इनमें से किस ओलंपिक प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा दूरी तय की जाती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर
इसका जवाब था- '50 किलोमीटर रेस वॉक', लेकिन वीरू और दुती चंद दोनों ही इसका जवाब नहीं बता पाए। अंत में उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। दोनों ने ऑडिएंस पोल का चुनाव किया। ऑडिएंस ने भी दोनों को निराश नहीं किया और सही जवाब दे दिया। दुती चंद, हिमा दास के साथ मिलकर के बाद वीरू ने 12,50,000 की रकम जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें