फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: शमी की फिटनेस पर स्पष्टता चाहते हैं रोहित, एनसीए से भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर जानकारी मांगी

Wed, 18 Dec 2024 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे, लेकिन उन्हें शनिवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में चुना गया जिससे इस बात के संकेत मिले कि शमी शायद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चीजें स्पष्ट की जाएं। तीसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद रोहित ने शमी की उपलब्धता को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कप्तान ने कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के लोग शमी की फिटनेस पर स्पष्टीकरण दें। 
विज्ञापन

रोहित ने साथ ही कहा कि जब तक एनसीए से शमी की स्थिति के बारे में साफ पता नहीं चलेगा, तब तक वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस तेज गेंदबाज को लेने का जोखिम नहीं उठाएंगे। माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबले के लिए टीम से जुड़ेंगे, लेकिन उन्हें शनिवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में चुना गया जिससे इस बात के संकेत मिले कि शमी शायद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के बाद रोहित ने खुलासा किया था कि मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते समय शमी के घुटनों में सूजन आ गई थी।
 

शमी को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते रोहित 
रोहित ने तीसरे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब समय आ गया है कि एनसीए से कोई उनके बारे में बात करे। वो हमारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी है, जहां शमी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है। उन लोगों को ही आकर हमें किसी तरह की अपडेट देने की जरूरत है। मैं समझता हूं कि वह स्वदेश में बहुत क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन उसके घुटने को लेकर भी कुछ शिकायतें हैं। इसलिए हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी यहां आए और फिर मैच के बीच में बाहर हो जाए। आप जानते हैं कि जब ऐसा होता है तो क्या होता है। इसलिए हम ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। जब तक हम शत प्रतिशत, दो सौ प्रतिश्ता सुनिश्चित ना हों, हम कोई जोखिम नहीं लेंगे।
विज्ञापन

पिछली बार नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेलने वाले 34 वर्षीय शमी टखने की चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे और उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी से ठीक पहले उनके घुटने में सूजन आ गई जिसके कारण उनकी वापसी में देरी हुई। रोहित ने कहा कि अगर शमी पूरी तरह से फिट हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

'फिट हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे'
भारतीय कप्तान ने कहा,  जैसा कि मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, दरवाजा खुला है। अगर एनसीए के लोगों को लगता है कि वह ठीक होकर खेल सकते हैं तो हमें उनका स्वागत करने में खुशी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें