प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा, जब आप एक साथ काफी क्रिकेट खेलते हो और फिर देखते हो कि यह सभी लोग बारी-बारी से जा रहे हैं तो इससे भावनाएं उमड़ती हैं। लेकिन हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। हम पहले भी दोस्त थे और आगे भी रहेंगे। बस वह हमारे साथ दौरों पर नहीं रहेगा। रहाणे मुंबई में हैं तो मिलना हो जाता है, लेकिन पुजारा राजकोट में छिपे रहते हैं, फिर भी उनसे मिलने का मौका खोज लेते हैं।
रोहित ने कहा, इन्होंने काफी रन बनाए और भारत को मैच जिताने में भूमिका अदा की और जाहिर है कि इन्हें मिस किया जाएगा। वैसे रहाणे ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। आप लोग मुझे मुसीबत में डालोगे। पुजारा ने भी संन्यास नहीं लिया है और वे अभी यहां हैं भी नहीं। इन दोनें का हमेशा स्वागत है और इनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं।