फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: रोहित शर्मा ने जड़ा 28वां शतक, तोड़े एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स

Wed, 18 Dec 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्नम के वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे 'हिटमैन' रोहित ने वाइजैग में शानदार शतक लगाया।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित का यह वन-डे अंतरराष्ट्रीय करियर का 28वां शतक है। उन्होंने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 107 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा शतकों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के 27 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और साथ ही श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या (28 शतक) की बराबरी कर ली। 

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने सौरव गांगुली, मार्क वा, वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। रोहित के अब कुल 38 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं, इसमें उन्होंने 28 शतक वनडे, चार टी-20 में और छह टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित ने अपने इस शतक के साथ वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2019 में 1300 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर में पहली बार यह कमाल किया है। इससे पहले रोहित ने साल 2013 में 1293 रन बनाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
दोहरे शतक के बाद रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
वहीं, छक्के के मामले में रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम अब 188 छक्के हो गए हैं। हिटमैन ने यह कमाल 116 पारियों में किया है। वहीं, धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 186 छक्के हैं। इसके लिए धोनी ने 208 पारियों का सहारा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media
रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम एक कैलेंडर ईयर में सात शतक हैं। इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने साल 1998 में नौ शतक लगाए हैं। गांगुली ने साल 2000 में सात, डेविड वॉर्नर ने 2016 में सात शतक लगाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें