फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Gully Cricket: रोहित ने लिया गली क्रिकेट का मजा, क्रीज पर खड़े-खड़े जड़ दिया छक्का, वीडियो वायरल

Wed, 15 Jun 2022 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में वो गली क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। उनके छक्के लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों गली क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। वो आईपीएल में मुंबई की टीम के लिए खेल रहे थे और जुलाई में रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करनी है। ऐसे में रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। ऋषभ पंत इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 रोहित शर्मा छुट्टी के समय में गली क्रिकेट का मजा लेते दिखाई दिए। वो मुंबई के वर्ली में गली क्रिकेट खेल रहे थे और यहां भी अपना हिटमैन अंदाज दिखाते हुए उन्होंने छक्का जड़ दिया। रोहित के गली क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



इंग्लैंड के लिए रवाना होगी टीम इंडिया
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले जो खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें 15 जून तक मुंबई में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। ये सभी खिलाड़ी 16 जून को सपोर्ट स्टाफ के साथ इंग्लैंड के लिए निकलेंगे। वहीं, जो खिलाड़ी टी20 सीरीज नहीं खेल रहे हैं वो सीरीज खत्म होने के बाद बेंगलुरू से कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


इस साल रोहित की कप्तानी में अजेय है टीम इंडिया
रोहित शर्मा को इसी साल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान मिली है। उन्होंने इस साल कुल 11 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और सभी में जीत दिलाई। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज जीती। इसके बाद तीन टी20 में श्रीलंका को हराया और दो टेस्ट में भी श्रीलंका को मात दी। उनकी कप्तानी में भारत इस साल कोई मैच नहीं हारा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें