फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर रोहित ने पत्नी को दिया ऐसा तोहफा, जिसे कभी भुला नहीं पाएंगी ऋतिका

Wed, 14 Feb 2018 05:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पांचवें वन-डे में शतकीय पारी खेलकर एक तरफ जहां अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी इस पारी को पत्नी ऋतिका सजदेह के नाम समर्पित किया। 
विज्ञापन


रोहित ने सोशल नेटर्वकिंग साइट इंस्टाग्राम पर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी के साथ एक फोटो पोस्ट की और उसके केप्शन में लिखा 'हैप्पी वेलेंटाइन डे रित्स'। वेलेंटाइन डे पर रोहित का यह तोहफा ऋतिका के लिए इसलिए भी स्पेशल रहा क्योंकि रोहित इस पूरे दौरे पर अपने बल्ले से खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का शिकार हो रहे थे। 
 
 

पांचवें वन-डे में रोहित ने खेली ऐतिहासिक पारी

रोहित शर्मा
द. अफ्रीका दौरे पर जिस बल्लेबाज से सबसे ज्यादा टीम इंडिया को उम्मीद थी, वह रोहित शर्मा ही थे। लेकिन टेस्ट के बाद पिछले 4 वन-डे में वह कुछ खास कर पाने में नाकाम साबित हो रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने 115 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित का यह वन-डे करियर का 17वां शतक था। 

 
विज्ञापन

इससे पहले मोहाली में रोहित ने किया था प्यार का इजहार

रोहित शर्मा - फोटो : File
रोहित शर्मा ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वन-डे में भी दोहरा शतक लगाकर अपनी पत्नी ऋतिका को अपने प्यार का इजहार बीच मैदान से किया था। उन्होंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर अपनी सगाई की अंगूठी चुंबकर ऋतिका की ओर इशारा किया था।  उस वक्त ऋतिका भी स्टेडियम में बैठकर मैच देख रही थीं। रोहित के इस इजहार को देखकर ऋतिका की आंखें खुशी से भर गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें