हिटमैन से मशहूर टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा लंबे वक्त के बाद मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं और जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा टीम में वापसी करेंगे।
इससे पहले उन्होंने एक अभ्यास मैच में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। मालूम हो कि रोहित शर्मा बीते 4 माह से मैदान से बाहर हैमस्ट्रिंग की सर्जरी से गुजर रहे थे। अपनी फिटनेस को लेकर रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि वे अब ज्यादा देर खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।
रोहित शर्मा ने विजय हजारे टूर्नामेंट में 4 मार्च को मुंबई की ओर से एक मैच खेला। 6 मार्च को भी मार्च को भी वे एक मैच मुंबई की ओर से खेलेंगे।
Finally done with rehab,Can't wait to play Vijay Hazare on 4th & 6th. Thank you to everyone who helped me get here.Counting down the minutes
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 1, 2017
Those 22 yards are home for me and after 4 months of being away, it's good to be home! It took a lot to get here but worth every second
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 4, 2017