फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन डे सीरीज: टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, अब 'कंगारुओं' की बारी

Thu, 07 Sep 2017 03:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय टीम का हर सदस्य श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से बेहद खुश है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका की धरती पर 9-0 से मिली जीत को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने इशारों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेतावनी भी दे डाली। रोहित ने कहा‌, श्रीलंका का सफर बेहद शानदार रहा। हम सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक यादगार दौरा रहा। हम अजेय होकर देश लौट रहे हैं। ये एक बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन

 

हमारे पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है

रोहित शर्मा - फोटो : pti
रोहित ने आगे कहा कि टेस्ट सीरीज से लेकर टी-20 तक हमने बेहतर क्रिकेट खेली है। हमने हर मैच को जीता। हम बिना हारे घर लौट रहे हैं। ऐसा करना आसान नहीं रहता, भले ही फिर आप किसी भी देश के खिलाफ खेल रहे हों। हमने ऐसी जीत इसलिए हासिल की, क्योंकि हमारे पास मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। अच्छा सपोर्टिंग स्टाफ है। ‌खिलाड़ी हर समय अपना बेस्ट देने को तैयार रहते है।
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Sep 6, 2017 at 12:25pm PDT
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का इंतजार है

रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
रोहित ने आगे कहा कि हमें इस तरह के प्यार और साथ की हमेशा जरूरत पड़ेगी। अब हम सारा ध्यान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगाएंगे। हमें इस सीरीज का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि सितंबर-अक्टूबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच वन डे तथा तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें