फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद फिल्मी है रोहित शर्मा-ऋतिका की कहानी, बीच स्टेडियम में किया था शादी के लिए प्रपोज

Fri, 13 Dec 2019 10:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा की आज शादी की चौथी सालगिरह है। लंबे समय तक ऋतिका को डेट करने के बाद हिटमैन ने 13 दिसंबर 2015 को उन्हें पत्नी बना लिया। मुंबई में हुए आलीशान रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे थे, वहीं देश के बड़े उद्योगपति और मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी, पत्नी नीता, बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ आए थे। आइए एक नजर डालते हैं इस दिलचस्प लवस्टोरी पर...

विज्ञापन

2 of 6

रोहित ने साल 2015 में इसी दिन ऋतिका सजदेह से शादी की थी। दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। ऋतिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे।

विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा-युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि ऋतिका सजदेह की रोहित शर्मा से मुलाकात उनके साथ खिलाड़ी युवराज सिंह के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही रोहित ऋतिका के दीवाने हो गए थे।

4 of 6
पत्नी के साथ रोहित शर्मा
रोहित ने ऋतिका को अनोखे अंदाज में उस स्टेडियम में प्रपोज किया, जहां उन्होंने बैट पकड़ना सीखा था। रोहित के साथ हर पब्लिक प्लेस में नजर आने वाली ऋतिका जब मीडिया के नजरों में आई तो उनके बारे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
ऋतिका एक्टर सुहैल खान की WIFE सीमा सचदेह खान की बहन हैं। इस लिहाज से ऋतिका सुहैल खान की साली और रोहित शर्मा, सुहैल खान के साढू भाई हुए। अक्सर फैमिली फंक्शन में पूरा परिवार साथ नजर भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिका सजदेह
लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित-ऋतिका ने 13 दिसंबर 2015 यानी आज ही के दिन शादी की थी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर ऋतिका काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से ऋतिका रोहित के फैन फॉलोइंग को टक्कर देती नजर आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें