फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले खिलाड़ी बने

Sun, 10 Jul 2022 09:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

35 वर्षीय भारतीय कप्तान रोहित ने अब तक 128 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3379 रन बनाए हैं। यह पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 26 अर्द्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शर्मा ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


35 वर्षीय भारतीय कप्तान रोहित ने अब तक 128 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3379 रन बनाए हैं। यह पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 26 अर्द्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाले रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 में अच्छी बल्लेबाजी की थी।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित ने 24 रन और दूसरे टी-20 में 31 रन बनाए थे। तीसरे टी-20 में हालांकि, उनके बल्ले से रन नहीं निकला और 11 रन ही बना सके। उन्होंने सीरीज में करीब 160 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने रोहित की कप्तानी में लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीती है।
विज्ञापन


रोहित ने दूसरे टी-20 में एक और रिकॉर्ड हासिल किया था। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 300 चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। भारत ने पहला टी-20 50 रन और दूसरा टी-20 49 रन से जीता था। रोहित तीसरा टी-20 जीतकर इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करना चाहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें