केपटाउन टी20 मुकाबला जीतकर रोहित ने अपने नाम एक कीर्तिमान रच डाला। दरअसल रोहित का यह चौथा टी20 मैच था, जिसमें वह बतौर कप्तान उतरे। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं।
इस जीत के साथ ही वह पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने, जिसके नाम लगातार चार टी20 मैचों में जीत दर्ज है। बता दें कि ऐसा करने वाले वह दुनिया के छठे कप्तान हैं।
बतौर कप्तान लगातार चार टी20 मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा से पहले मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), कुमार संगाकारा (श्रीलंका),
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), सरफराज अहमद (पाकिस्तान) और रोहित शर्मा (भारत)।