फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पीएम मोदी को मिला था रोहित शर्मा की शादी का न्योता, सचिन से अंबानी तक बने थे मेहमान

Fri, 13 Dec 2019 02:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज ही के दिन टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड ऋतिका सजदेह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। 13 दिसंबर 2015 यानी ठीक आज से चार साल पहले यह कपल शादी के बंधन में बंधा। शुक्रवार को दोनों अपनी चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुंबई के 'ताज लैंड्स' होटल में एक भव्य समारोह में बेहद खास लोग दोनों के मेहमान बने थे।
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा और नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर

अपनी शादी का आमंत्रण लेकर रोहित शर्मा संसद भवन भी पहुंचे थे। 13 दिसंबर को होने वाली अपनी शादी के लिए रोहित ने 2 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी में आने का न्योता दिया। हालांकि मोदी इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन

3 of 8
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे से दो दिन पहले 28 अप्रैल को ऋतिका को प्रपोज किया था। उनकी सगाई मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में हुी थी।

4 of 8
शादी के दौरान कपल - फोटो : ट्विटर

रोहित और ऋतिका की शादी दिन में हुई थी, उसके बाद रात करीब साढ़े तीन घंटे तक रिसेप्शन चला था। जिसमें टीम इंडिया और बॉलीवुड सेलेब्स समेत IPL टीम मुंबई इंडियंस के कई मेंबर्स शामिल हुए थे।

विज्ञापन

5 of 8
रोहित की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : ट्विटर

रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे थे, वहीं देश के बड़े उद्योगपित और मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अंबानी, पत्नी नीता, बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ आए थे।

विज्ञापन

6 of 8
रोहित की शादी में सितारे - फोटो : ट्विटर

रोहित की रिसेप्शन पार्टी में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा समेत कई इंडियन क्रिकेटर्स शामिल हुए थे। बॉलीवुड स्टार सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान भी विशेष रूप में मौजूद थे।

विज्ञापन

7 of 8
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
रोहित ने शादी में बंद गले का शेरवानी सूट और गुलाबी साफा पहना था। वहीं रिसेप्शन में उन्होंने ट्रॉय कोस्टा द्वारा डिजाइन किया गया सूट पहना था।
विज्ञापन

8 of 8
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर
इस शादी से पहले IPL टीम मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार ने रोहित-ऋतिका और हरभजन-गीता बसरा के लिए ग्रैंड पार्टी दी थी। तब ये दोनों ही क्रिकेटर मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते थे। अब भज्जी चेन्नई के साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें