फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wisden Cricketer Of The Year: रोहित और बुमराह बने विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इंग्लैंड में कमाल करने का फायदा

Thu, 21 Apr 2022 11:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर की सूची में पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें भारत के जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा के अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वन निकर्क इस लिस्ट में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खास सम्मान मिला है। ये दोनों उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 की सूची में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वन निकर्क इस लिस्ट में शामिल हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को साल 2021 का सबसे अग्रिणी क्रिकेटर चुना गया है। उनके लिए पिछला साल शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने छह शतक लगाए थे, जबकि उनकी टीम मैच जीतने के लिए जूझ रही थी। 
विज्ञापन


रूट ने पिछले साल 15 मैच में 61 के औसत से 1708 रन बनाए थे। इसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने तीन हजार से ज्यादा गेंद खेली थीं, लेकिन सिर्फ एक बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन

बुमराह और रोहित ने इंग्लैंड दौरे पर किया कमाल
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने भारत के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। पहले ही टेस्ट में बुमराह ने नौ विकेट चटकाए थे और टीम इंडिया जीत के करीब थी, लेकिन बारिश की वजह से मैच ड्रॉ हो गया था। इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में कमाल की गेंदबाजी की थी और ओवल में दो ओवर के अंदर ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को आउट करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरे में उन्होंने 18 विकेट झटके थे। 

रोहित भी पूरे दौरे में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज साबित हुए थे। अपने स्वभाव के विपरीत बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने भारत को सीरीज में 2-1 से बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया था। लॉर्ड्स की मुश्किल पिच में उन्होंने 83 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं ओवर में उन्होंने 127 रन बनाकर भारत को पहली पारी की बढ़त से उबारा था। उन्होंने 52 के औसत से सीरीज में 368 रन बनाए थे। 

रिजवान अग्रिणी टी20 क्रिकेटर
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अग्रिणी टी20 क्रिकेटर चुना गया है। उन्होंने 2021 में 27 टी20 मैच में 1329 रन बनाए, जिसमें 11 अर्धशतक शामिल थे। इस साल उनका औसत 72.88 का था। वो इतिहास के पहले क्रिकेटर भी बने, जिन्होंने एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें