फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: प्रैक्टिस छोड़ टीम इंडिया के ये खिलाड़ी उठा रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन का लुत्फ

Thu, 17 Jan 2019 10:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारत को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 18 जनवरी को तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया के ये खिलाड़ी प्रैक्टिस करने की वजाय मेलबर्न में हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें दिनेश कार्तिक भी नजर आ रहे हैं। 'हिटमैन' रोहित ने यह फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा 'ऑसी ओपन।' खबर लिखे जाने तक इस इंस्टाग्राम के इस फोटो को पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी है।
 

रोहित ने इस फोटो को इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर पर भी पोस्ट किया है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जी रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहले वन-डे में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें