बांग्लादेश ने विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत को पहले टी-20 में हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में रोहित की कप्तान में भारत को हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की बांग्लादेश के खिलाफ पहली टी-20 हार थी। जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है।
मैच के बाद मेहमान टीम की तारीफ करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश ने हमें बैकफूट पर भेज दिया था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 149 रन के लक्ष्य का बचाव किया जा सकता था, लेकिन हमनें फील्डिंग में काफी गलतियां की।
रोहित ने कहा कि बांग्लादेश से जीत का श्रेय नहीं छिनना चाहते हैं। उन्होंने हमें शुरू से दबाव में रखा। रोहित ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीरीज में नए और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को जगह दी गई है। उन्हें इन गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा।
रोहित ने गलत डीआरएस पर कहा कि समीक्षाओं में हमारी ओर से एक गलती थी, इसके बारे में बात करने के लिए नहीं है। हम मैदान पर सही खेल नहीं दिखा पाए, लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से मुझे लगता है कि हमने एक अच्छा स्कोर बना लिया था।
पंत द्वारा लिए गए गलत रिव्यू पर रोहित ने कहा कि जब आप सही स्थिति में नहीं होते हैं तो आपको अपने गेंदबाज और विकेटकीपर पर भरोसा करना पड़ता है। उन्होंने पंत को लेकर कहा कि वो अभी युवा है और उसे सिर्फ 10-12 मैच का ही अनुभव है, इसलिए उसे चीजें समझने में समय लगेगा।