फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिग्गज का बयान, रोहित-विराट की बल्लेबाजी को आईपीएल से आंकने की जरूरत नहीं

Thu, 25 Apr 2019 07:52 AM IST
Rajeev Rai सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली

सार

  • वन डे में रोहित जमने के बाद खुलकर स्ट्रोक खेलेंगे
  • आईपीएल से मत आंके रोहित और विराट का प्रदर्शन
  • टी-20 क्रिकेट का सही फॉर्मेट नहीं, बल्लेबाज बस बल्ला भांजता है
  • कार्तिक के अनुभव को देखते विश्व कप टीम में चुना, ऋषभ हैं भविष्य
  • टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद संतुलित है
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दुनिया के वन डे के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज 31 बरस के रोहित शर्मा के मौजूदा आईपीएल 2019 में औसत प्रदर्शन से उनके बचपन के क्रिकेट उस्ताद दिनेश लाड कतई परेशान नहीं हैं। दिनेश लाड ने 'अमर उजाला’ से मुंबई से फोन पर कहा कि इंग्लैंड में होने वाले वन डे विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली सहित हर भारतीय बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रंग जमाएगा। रोहित शर्मा का यह दूसरा वन-डे विश्व कप होगा। वह पिछली बार वन-डे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। रोहित वन-डे में तीन दोहरा शतक जमाने वाले भारत और दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। आईपीएल के मौजूदा सत्र में शुरू के 9 मैचों में रोहित ने कुल 228 रन बनाए और एक हाफ सेंचुरी को तरस गए हैं।

विज्ञापन


दिनेश लाड ने कहा, रोहित की बल्लेबाजी को आईपीएल से आंकने की जरूरत नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित सहित सभी बल्लेबाज इस बार रंग में रहेंगे और टीम इंडिया इस बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत है ही सदाबहार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में मध्यक्रम भी खासा अनुभवी और संतुलित है।

टी-20 क्रिकेट का सही फॉर्मेट नहीं है और इसमें एक बार मैदान पर उतर कर बस बल्लेबाज को अपना बल्ला भांजना होता है। बल्लेबाज का दिन हुआ तो वह चल गया और नहीं तो सब शून्य। टी-20 में तकनीक की तो बहुत जरूरत ही नहीं है। रोहित वन-डे विश्व कप में जब बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो शुरू के दस ओवर में गेंदबाजों की दिशा और पिच की थाह पा लेंगे और उसके बाद फिर खुल कर अपने स्ट्रोक खेलेंगे। चाहे आप रोहित को लें या कप्तान विराट कोहली को, दोनों मौजूदा आईपीएल में रंग नहीं दिखे। बुधवार के मैच से पहले तक विराट ने इसमें अब तक मात्र एक सेंचुरी जड़ी है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दिनेश कार्तिक को दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चयनकर्ताओं ने उनके अनुभव और इंग्लैंड के बढिय़ा प्रदर्शन को देखते हुए वन-डे विश्व कप के लिए टीम में चुना है। रही बात ऋषभ पंत की तो वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और भारत का भविष्य हैं। ऋषभ को भविष्य में जरूर मौके मिलेंगे।

विश्व कप के मद्देनजर टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद संतुलित है। टीम इंडिया के पास बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के साथ उनका गेंद से साथ निभाने के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांडया भी हैं। बतौर स्पिनर भी यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ रवींद्र जडेजा टीम को स्पिन विभाग मे खासी विविधता देते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें