फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के बाद होगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

Thu, 25 Apr 2019 07:01 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया की शक्ति का इस तरह इस्तेमाल नहीं हो कि यह सामान्य आचार या चुनाव प्रक्रिया के दौरान बराबरी के स्तर को प्रभावित करे।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का चयन स्वतंत्र और निष्पक्ष चयन मंडल द्वारा किया जाता है जिससे नामी फिल्म निर्माता और सिनेमा जगत के शख्सियत जुड़े होते हैं। हर साल अप्रैल महीने में इसकी घोषणा की जाती है। 

इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही 17वीं लोकसभा के लिए भी चुनाव हो हैं। इन पुरस्कारों में एक पुरस्कार ‘फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य’ का भी होता है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के कारण यह फैसला किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें