फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Records: रोहित टी20 रिटार्यड हर्ट होने वाले दूसरे खिलाड़ी, हार्दिक यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय

Wed, 03 Aug 2022 02:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टी20 में अपने 50 विकेट और 500 रन पूरे कर लिए। 
 
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने सात विकेट से जीत लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 165 रन बना लिए और छह गेंद रहते यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया यह सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। वहीं, वेस्टइंडीज को सीरीज जीतने के लिए बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। 
विज्ञापन


इस मैच में हार्दिक पांड्या ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं, बल्ले के साथ उन्होंने चार रन का योगदान दिया, लेकिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा इस मैच में रिटायर्ड हर्ट हुए और एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। 
विज्ञापन

रोहिट टी20 में दूसरी बार रिटायर्ड हर्ट होने वाले दूसरे बल्लेबाज
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में पांच गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 11 रन की तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन पीठ में दर्द के चलते आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके। रिटायर्ड हर्ट होने के साथ ही रोहित ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो टी20 में दूसरी बार रिटायर्ड हर्ट हुए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले न्यूजीलैंड के रॉस ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार रिटायर्ड हर्ट हो चुके हैं। 

खास बात यह है कि रोहित भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो टी20 में रिटायर्ड हर्ट हुए हैं। इससे पहले 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उनके अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी किसी टी20 मैच में चोट की वजह से बीच में बल्लेबाजी छोड़कर वापस नहीं लौटा है। 

हार्दिक टी20 में 500 रन और 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 500 रन और 50 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वो पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हार्दिक ने 57 पारियों में 50 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, बल्ले के साथ 47 पारियों में वो 806 रन बना चुके हैं। हालांकि, रवींद्र जडेजा भी इस मामले में हार्दिक से ज्यादा पीछे नहीं हैं। वो 50 विकेट ले चुके हैं और 422 रन भी बना चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें