फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की जगह केरल से रणजी खेल सकता है KKR का स्टार क्रिकेटर

Wed, 24 May 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान
विज्ञापन
गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आगामी रणजी सीजन में कर्नाटक की जगह केरल टीम से खेल सकते हैं। केरल क्रिकेट संघ के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा औपचारिक बातचीत हो चुकी है। जल्द घोषणा की जा सकती है। उथप्पा साल  2002 से कर्नाटक टीम से ही खेलते रहे हैं। 
विज्ञापन


उथप्पा के इस निर्णय से क्रिकेट से जुड़े लोगों को कोई अचरज नहीं हुआ है। खासकर पिछले सीजन में जब कर्नाटक की चयन समिति ने रणजी क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पिछले तीन रणजी सीजन में उथप्पा ने 912, 759 और 328 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में ही उनका बल्ला खामोश रहा वह 7 मैच की 12 पारियों में केवल 328 रन ही बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से 128 रनों की शतकीय पारी असम के खिलाफ निकली। 

उथप्पा ने भी इस बात की पुष्टि की कि उनकी बात केरल क्रिकेट बोर्ड के साथ चल रही है लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। केसीए ने पिछले साल मुंबई से केरल पहुंचे बांए हाथ के स्पिनर इकबाल अब्दुल्लाह और बल्लेबाज भविन ठाकुर को रीटेन नहीं करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पिछले सीजन मध्य प्रदेश से केरल पहुंचे जलज सक्सेना को भी रीटेन नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें