फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: उथप्पा ने सेमीफाइनल के लिए चार टीमें चुनीं, भारत को किया बाहर, जानें कुंबले समेत सात दिग्गजों की राय

Sat, 22 Oct 2022 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

उथप्पा ने सेमीफाइनल के लिए जो अपनी पसंदीदा चार टीमें चुनी हैं, उसमें भारत को ही नहीं रखा है। उथप्पा ने टीम इंडिया को फेवरेट फोर से बाहर कर दिया है। उथप्पा ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बताया है।
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल सुपर-12 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें हैं तो वहीं ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम है। सुपर-12 के ओपनिंग मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल को लेकर कई पूर्व दिग्गजों क्रिकेटरों की राय आनी शुरू हो गई है। हालांकि, 2007 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी भारतीय टीम के सदस्य रहे रॉबिन उथप्पा के प्रेडिक्शन ने सभी भारतीय फैन्स को नाराज कर दिया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए उथप्पा ने सेमीफाइनल के लिए जो अपनी पसंदीदा चार टीमें चुनी हैं, उसमें भारत को ही नहीं रखा है। उथप्पा ने टीम इंडिया को फेवरेट फोर से बाहर कर दिया है। उथप्पा ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार बताया है। उथप्पा ने कहा- मैं डिस्क्लेमर के साथ शुरू करना चाहूंगा। मुझे नहीं लगता मेरे बयान से भारतीय फैन्स खुश होंगे, लेकिन मेरे सेमीफाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। उस पैनल में अनिल कुंबले, टॉम मूडी, फाफ डुप्लेसिस, सैम बिलिंग्स और डैरेन गंगा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। सबने अपनी पसंदीदा चार टीमें चुनीं। सभी सात एक्सपर्ट्स की लिस्ट में भारतीय टीम रही, लेकिन उथप्पा ने भारत को नहीं चुना। आइए जानते हैं बाकी क्रिकेटर्स ने किन चार टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया- 

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
  • अनिल कुंबले: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
  • सैम बिलिंग्स: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत
  • फाफ डुप्लेसिस: दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया
  • स्टीफन फ्लेमिंग: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान
  • टॉम मूडी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान
  • परवेज महरूफ: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भारत, दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन

भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया को पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस हार का बदला लेने उतरेगी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सिर्फ एक प्रैक्टिस मैच खेलकर मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र प्रैक्टिस मैच को भारत ने छह रन से जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें