फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उथप्पा ने शेयर की प्रगनेंट वाइफ की फोटो कहा- मुझे तुमपर गर्व 

Thu, 07 Sep 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा की पत्नी
विज्ञापन
साल 2007 में टी-20 विश्वकप जीतने वाले टीम इंडिया के सदस्य रहे रॉबिन उथप्पा जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी शीतल प्रेग्नेंट हैं। बुधवार को उथप्पा ने अपनी पत्नी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और एस संदेश भी शेयर किया। 
विज्ञापन

    If there are Mommy to be goals she is it!! I'm so proud of my wife for the amazing journey she's had during this pregnancy!! I keep telling her to write a book about it to help the women in our country to break so many fears and norms that are instilled in our culture about pregnancy and becoming a mother. She's broken so many barriers and so many norms of our society it's amazing. I love you sweetheart!! You the BEST!! YOU ARE AMAZING!! And I'm certain you're gonna be an AMAZING mommy!! ❤️😘 A post shared by Robin Uthappa (@robinaiyudauthappa) on Sep 6, 2017 at 1:05am PDT

उथप्पा ने लिखा,  यदि कोई मां बनना चाहती है तो वो यह है!!  मुझे अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की इस अद्भुत यात्रा पर गर्व है। मैं इस दौरान उनसे लगातार ये कहता रहा कि इसपर एक किताब लिखो जिससे कि इस देश की महिलाओं के मन में प्रेग्नेंसी को लेकर हमारी संस्कृति और मान्यताओं की वजह से जो डर है वो खत्म हो सके। इस दौरान उन्होंने समाज की बहुत सी स्थापित मान्यताओं और बाधाओं को तोड़ा है। आई लव यू माइ स्वीटहार्ट!!  मुझे इस बात का यकीन है कि तुम एक अद्भुत मां बनने जा रही हो!!  
विज्ञापन

  Idhu nanna karnataka fans ige!! 😊🙏🏽 #NammaKPL pic.twitter.com/1sXrR0jw5F — Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) September 4, 2017


उथप्पा इस सीजन कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में नहीं खेल रहे हैं। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं लेकिन उथप्पा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।  31 वर्षीय उथप्पा ने कहा, कई लोग मुझसे यह पूछे रहे हैं कि मैं केपीएल में क्यों नहीं खेल रहा हूं। वास्तव में मेरी पत्नी शीतल कुछ समय बाद मां बनने वाली है और हम इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मैं इस वजह से शीतल के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं, क्योंकि घरेलू सीजन शुरू होने वाला है और जब शीतल मां बनेगी, तो मैं उसके पास रहूंगा। मुझे अपने आने वाले बच्चे के लिए घर तैयार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें