फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: राज्यपाल से मिले दिनाकरन, उठाया फ्लोर टेस्ट का मुद्दा

Thu, 07 Sep 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फाड़ में बंट चुकी एआईएडीएमके में उठा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम पनालीसामी का विरोध कर रहे टीटीवी दिनाकरन और उनके सपोर्टिंग विधायक गर्वनर से मिलने के लिए राज भवन पहुंचे हैं। दिनाकरन और उनके साथी नेता लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की राजनीति में विवाद के लिए हम बीजेपी को कुछ नहीं कह सकते हैं। हमारे अपनों ने ही हमें धोखा दिया है।
  Can't says if BJP is influencing TN politics, our own members are traitors. Gurumurthy might be the guru for both EPS & OPS: TTV Dinakaran — ANI (@ANI) September 7, 2017  
विज्ञापन
Guv (of Tamil Nadu) said he is closely monitoring the political situation and will look into it but he needs some time: TTV Dinakaran pic.twitter.com/dU25ZYKo5O — ANI (@ANI) September 7, 2017

इससे पहले दिनाकरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोग केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं और हमारे बारे में सबकों गलत जानकारी दे रहे हैं।
  We met TN Guv & asked him to direct convening of assembly & floor test. We believe this govt has lost majority: TTV Dinakaran in Chennai pic.twitter.com/XgCgMzaUNY — ANI (@ANI) September 7, 2017

पार्टी में जारी उठा-पठक के बीच कई बड़े फैसले लिए गए। गठबंधन में बंधे सीएम पनालीसामी और उप मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने एआईएडीएमके की तरफ से फैसला लेते हुए वीके शशिकला और दिनाकरन को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके अलावा शशिकला द्वारा किए गए सभी फैसलों को भी खत्म कर दिया।

पढ़ें: चुनाव सिंबल केसः दिनाकरन से जुड़ा हवाला ऑपरेटर अरेस्ट

इस फैसले के जवाब में दिनाकरण के सपोर्टर थंगा तमीलसेल्वम ने कहा कि अगर पार्टी ने ऐसा फैसला लिया तो इसकी वजह से दंगे हो सकते हैं। तमिलनाडु पूर्व सीएम जयाललिता की मौत के बाद सियारी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। 

पहले सीएम के चुनाव और फिर पार्टी में घमासान के चलते तमिलनाडु लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी पार्टी के लिए बड़े फैसले लेने वालीं शशिकला बेनामी संपत्ति के आरोप में जेल में हैं और दिनाकरन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें