दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 11वें मुकाबले में गुरुवार को इंग्लैंड लीजेंड्स को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम ने 121 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 42 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की तरफ से थांडी थसबाला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।