फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Safety World Series: इंडिया लीजेंड्स के कप्तान होंगे सचिन तेंदुलकर, यहां देखें टूर्नामेंट का शेड्यूल

Thu, 01 Sep 2022 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट का आगाज कानपुर में मैच से होगा। वहीं, इस बार मैच देश के दो और मैदानों में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल रायपुर के मैदान में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
2021 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज जीतने वाली इंडिया लीजेंड्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की वापसी हो रही है। पिछले साल यह टूर्नामेंट काफी हिट रहा था और काफी संख्या में लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर को खेलता देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। पिछली बार यह टूर्नामेंट रायपुर में खेला गया था। अब इसके दूसरे संस्करण की घोषणा भी हो चुकी है। गुरुवार को आयोजकों ने इस टूर्नामेंट की तारीखों का एलान किया। इस साल यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू होगा और 22 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन



टूर्नामेंट का आगाज कानपुर में मैच से होगा। वहीं, इस बार मैच देश के दो और मैदानों में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल रायपुर के मैदान में खेले जाएंगे। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि इस टूर्नामेंट के लिए इंदौर और देहरादून के मैदानों को भी चुना गया है। इस साल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत के अलावा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में रिटायर हो चुके क्रिकेटर्स ही हिस्सा लेते हैं।

Road Safety World Series 2021 - T20 Tournament

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देश और विश्व भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से खेला जाता है। इसे भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्रालय का समर्थन हासिल है। टूर्नामेंट में ब्रायन लारा, तिलकरत्ने दिलशान, शेन वॉटसन, रॉस टेलर जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर खेलते दिखेंगे। 2021 में हुए पिछले संस्करण को इंडिया लीजेंड्स ने जीता था। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 14 रन से हराया था।



टूर्नामेंट को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के जरिये लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बहुत अच्छी पहल है। हम चाहते हैं प्रत्येक व्यक्ति जागरूक रहे और सड़क से जुड़े सभी नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज इसमें अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन



वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएगी। इतना ही नहीं, यह सीरीज ट्रैफिक रूल्स और सुरक्षा के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के लिए आदर्श मंच साबित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें