मैच के बाद रियान ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि वह लीडर हैं, उस वक्त भी जब वह कप्तान बनने के करीब भी नहीं थे। रियान ने कहा, जब मैं पहली बार टीम से जुड़ा तो मुझे हमेशा लगता था कि मैं टीम की कप्तानी कर रहा हूं। जब भी मैच खेलो तो ऐसा मानो कि तुम कप्तान हो। आप निर्णय लेते हैं चाहे आप कप्तान हों या नहीं। मैं इसके लिए तैयार था। मैच में टीम की कमान संभालना अच्छा अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, बुमराह ने एनसीए में शुरू की गेंदबाजी