फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तमौला ऋषि कपूर अब यादों में, कभी टीम इंडिया पर कसा तंज...कभी लिए ICC के मजे

Thu, 30 Apr 2020 10:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर नहीं रहे। दो साल तक कैंसर से जूझने के बाद गुरुवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। 4 सितंबर 1952 को जन्में 67 वर्षीय ऋषि कपूर जितने बेहतरीन एक्टर थे, उतने ही एक जिंदादिल इंसान। अपनी बेबाकी और बेखौफ अंदाज से वह सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरते।

 

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
खुली विचारधारा वाले इस एक्टर ने फेसबुक, ट्विटर पर कुछ लिखने, बोलने या शेयर करने में कभी संकोच नहीं किया। ऐसा ही एक वाकया तब हुआ, जब ऋषि ने 2019 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम का पूरी दुनिया के सामने मजाक उड़ा दिया।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 2019 विश्व कप टीम से ऋषभ पंत को बाहर कर विजय शंकर को जगह दी गई थी, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। संजू सैमसन को भी टीम में नहीं चुना गया था। इसी दौरान ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट से माहौल खुशनुमा करने की पूरी कोशिश की थी।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई प्रारंभिक 15 सदस्यीय दल की तस्वीर ट्वीट करते हुए एक्टर ने लिखा था कि, 'हमारे अधिकांश क्रिकेटर्स चेहरे पर दाढ़ी रखकर क्यों खेलते हैं? संजू सैमसन बिना दाढ़ी के ही स्मार्ट और डैशिंग दिखते हैं।'

4 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

लगभग 5 दशकों से भी ज्यादा वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे ऋषि क्रिकेट के शौकीन थे, तभी तो विश्व कप 2019 के अधिकतर मैच बारिश की वजह से रद्द होते देख उन्होंने विश्व कप की ट्रॉफी को छतरी के रूप में डिजाइन कर ट्वीट कर दिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ बारिश ही नही खराब अंपायरिंग पर भी ऋषि कपूर मुखर रहे। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में एक वक्त कैरेबियाई टीम आगे नजर आ रही थी, लेकिन अंपायर्स ने दो बार क्रिस गेल को आउट दे दिया था, जबकि दोनों ही बार उन्होंने रीव्यू लेकर खुद को बचाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें