भारत के स्टार क्रिकेटर कार दुर्घटना का शिकार हुए हैं। रुड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में उन्हें काफी चोट आई है। घटना से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई हैं। साथ ही कई वीडियो भी सामने आए हैं।
पंत भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। वह उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक से चूक गए थे। इसके बाद वह क्रिसमस मनाने और छुट्टियां मनाने दुबई चले गए थे। वहां पंत ने धोनी और उनके परिवार के साथ क्रिसमस मनाया था। इसके बाद गुरुवार को ही पंत दिल्ली लौटे थे और वहां से अपनी गाड़ी में ही पैतृक गांव रवाना हुए।
रुड़की में नारसन चौकी के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पंत की कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद लोहे की बैरिकेडिंग के ऊपर से स्किड करती हुई रॉन्ग साइड जा पहुंची।
पुलिस के मुताबिक पंत को नींद की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद पंत की कार में आग लग गई। हालांकि, उससे पहले ही पंत गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल चुके थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।