फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC Video: बल्लेबाज क्रीज के बाहर टहलता रहा, पंत ने दौड़कर किया रन आउट, समझें पूरा मामला

Thu, 21 Apr 2022 12:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में पहली पारी की आखिरी गेंद पर मजेदार घटना हुई। बल्लेबाज अर्शदीप बड़ा शॉट लगाने में असफल रहने के बाद क्रीज के बाहर टहलते रहे और रन आउट हो गए। 
 
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जूझ रही दिल्ली की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली ने यह मैच 57 गेंद शेष रहते जीत लिया और अब इस टीम का रन रेट सबसे ज्यादा हो चुका है। यह मैच पंजाब किंग्स के खराब खेल के लिए याद किया जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया और पूरी टीम 115 रन के स्कोर पर सिटम गई। इसके बाद गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10.3 ओवर में ही 119 रन लुटाकर दिल्ली को जीत दिला दी। पूरे मैच में पंजाब की टीम कभी लय में नहीं दिखी। खिलाड़ियों का मनोबल भी इतना गिरा हुआ था कि किसी खिलाड़ी ने मैच पलटने की कोशिश भी नहीं की। 
विज्ञापन


इस मैच में पहली पारी की आखिरी गेंद पर एक मजेदार घटना हुई। बल्लेबाज अर्शदीप बड़ा शॉट खेलने में नकाम रहे तो निराशा के साथ क्रीज के बाहर टहलने लगे। इस बीच विकेटकीपर पंत ने दौड़कर गिल्लियां बिखेर दीं और अर्शदीप रन आउट हो गए। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

क्या है पूरा मामला ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। 19.5 ओवर में पंजाब की टीम नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 115 रन ही बना पाई थी। अर्शदीप आखिरी गेंद खेल रहे थे। उन्होंने मुस्तफिजूर की यॉर्कर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास पहुंच गई। बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे अर्शदीप निराशा भरे अंदाज में क्रीज के बाहर टहलने लगे। वहीं पंत को लगा कि वो रन भागने की कोशिश कर रहे हैं। पंत भी सतर्कता के साथ विकेट की तरफ भागने लगे। 

अंत में पंत विकेट तक पहुंच गए, लेकिन अर्शदीप ने रन लेने की कोशिश ही नहीं की। ऋषभ ने गिल्लियां बिखेर दीं और अर्शदीप को रन आउट कर दिया। हालांकि, यह पारी की आखिरी गेंद थी। इस वजह से विकेट गिरने का फर्क नहीं पड़ा पर अर्शदीप रन भागने की कोशिश करते तो पंजाब एक और रन बना सकता था। 
विज्ञापन

नकारात्मक रवैये के कारण हारी पंजाब की टीम
इस मैच में पंजाब की टीम का रवैया बहुत ही नकारात्मक रहा। चौथे ओवर में टीम का पहला विकेट गिरा। इसके बाद सभी बल्लेबाज अपना विकेट फेंककर निकलते गए। सबसे ज्यादा 32 रन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने बनाए। कप्तान मयंक ने 24 रन की पारी खेली। शाहरुख खान और राहुल चाहर 12-12 रन बना पाए। इन चारों के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 

फील्डिंग के दौरान भी पंजाब का रवैया कुछ खास नहीं था। गेंदबाजों ने कभी भी इस छोटे लक्ष्य का बचाव करने की कोशिश ही नहीं की। इसी वजह से दिल्ली 11 ओवर के अंदर यह मैच जीत गई। अब पंजाब के लिए भी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें