फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत पिंक बॉल टेस्ट मैच से बाहर, साहा के कवर के तौर पर जुड़ा यह विकेटकीपर

Sat, 23 Nov 2019 09:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
कोलकाता में खेले जा रहे पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के भारतीय स्क्वॉड से ऋषभ पंत को बाहर कर दिया गया। अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले भारतीय चयन समिति ने यह बड़ा फैसला लिया ताकि मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलकर वह मैच फिट हो जाए।

 

विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऋषभ पंत के साथ-साथ शुभमन गिल को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, 'हम ऋषभ को वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरे छह मैच (3 टी-20 और 3 वनडे) खिलाना चाहते हैं।' वैसे भी ऋषभ पंत शुक्रवार से शुरू हुए कोलकाता टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
पंत/साहा - फोटो : social media
आईसीसी ने 2017 में यह नियम लागू किया था कि विकेटकीपर के चोटिल होने के बाद स्थानापन्न कीपर उसका स्थान ले सकता है, हालांकि ऋधिमान साहा इस समय पूरी तरह ठीक हैं और भरत का टीम में लाना केवल एक एहतियाती उपाय है।

4 of 5
केएस भरत - फोटो : ट्विटर
अब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए ऋधिमान साहा के कवर के रूप में आंध्रप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भारतीय टीम में शामिल होंगे। इंडिया-ए के लिए नियमित तौर पर लाल गेंद से खेलने वाले भरत की ओर आखिरकार चयनकर्ताओं का ध्यान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएस भरत - फोटो : ट्विटर
2015 में दिलीप ट्रॉफी में लखनऊ में पिंक बॉल से खेल चुके 26 वर्षीय केएस भरत ने 69 प्रथम श्रेणी मैचों में आठ शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3,909 रन बनाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें