फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: चोट से उबरने के बाद देहरादून पहुंचे ऋषभ पंत, अब केदारनाथ और बद्रीनाथ में करेंगे महादेव के दर्शन

Tue, 03 Oct 2023 02:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत इलाज के समय ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाकर भगवान के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। पंत उस समय तक पहाड़ों में जाने के लिए फिट नहीं थे।
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। पिछले साल के अंत में वह हरिद्वार के रूड़की में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से वह डॉक्टरों की देखरेख में ठीक हो रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें मैदान पर देखा जा सकता है। पंत ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वनडे विश्व कप के बाद वह वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुंबई में इलाज करा रहे पंत कई महीनों के बाद उत्तराखंड पहुंचे और सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर उतरे। वह केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में बाल-बाल बचने वाले पंत भगवान के लिए एक विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत अपने इलाज के दौरान केदारनाथ जाने की योजना बना रहे थे। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें यह कह कर साफ मना कर दिया था कि वह अभी पहाड़ों पर जाने के लायक नहीं हैं।

पिछले कई दिनों से नेट्स और जिम में पसीना बहा रहे पंत अब काफी हद तक ठीक हो गए हैं। ऐसे में वह अपने नियमित तौर पर प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फ्रेंडली मैच में भी हिस्सा लिया था। पंत और उनका परिवार चाहता है कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर भारतीय टीम का हिस्सा बनें। केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के साथ-साथ पंत यह भी प्रार्थना करेंगे कि भारतीय टीम इस महीने शुरू होने वाले विश्व कप में विजेता बने और 10 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीते। 
विज्ञापन


लाखों लोगों की दुआओं और डॉक्टरों की देखभाल से पंत अब पूरी तरह फिट होने की राह पर हैं। पंत को कार हादसे के बाद कई सर्जरी करानी पड़ी थीं और उनके घुटने में ज्यादा परेशानी आई थी। अब वह धीरे-धीरे इससे उबर चुके हैं और मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वनडे और टेस्ट मैच खेलने के लिए पंत को अपनी फिटनेस और बेहतर करनी होगी। वह विकेटकीपर भी हैं, ऐसे में उन्हें मैच खेलने से पहले अपने घुटनों की फिटनेस पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें